आज मुरीगंगा नदी पर सेतु निर्माण की आधारशिला रखेंगी ममता बनर्जी, गंगासागर मेले की तैयारियों का लेंगी जायजा

गंगासागर जाना हो जायेगा आसान. ममता बनर्जी आज रखेंगी मूरीगंगा पर पुल निर्माण की आधारशिला.
Gangasagar Mela 2026: मुख्यमंत्री दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा करेंगी. वह कपिल मुनि मंदर में पूजा-अर्चना करेंगी. भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम का भी दौरा करेंगी. मुख्यमंत्री स्पष्ट कर चुकीं हैं कि इस बार गंगासागर मेले में किसी भी तरह के वीआईपी कल्चर की अनुमति नहीं होगी.
Table of Contents
Gangasagar Mela 2026| सागरद्वीप से अमर शक्ति : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने सागरद्वीप जायेंगी. वह हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर यहां लगने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा करने सागरद्वीप आती हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले होने वाला इस बार का उनका दौरा अहम माना जा रहा है.
कपिल मुनि मंदिर के पास होगा मुख्य कार्यक्रम
सोमवार को मुख्यमंत्री मुरीगंगा नदी पर गंगासागर सेतु के निर्माण की आधारशिला रखेंगी. सागरद्वीप में कपिल मुनि मंदिर के समीप हेलीपैड के पास मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम होगा. यहीं से मुख्यमंत्री गंगासागर सेतु का शिलान्यास करेंगी. इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी.
गंगासागर मेला की तैयारियों की समीक्षा करेंगी ममता
मुख्यमंत्री दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा करेंगी. वह कपिल मुनि मंदर में पूजा-अर्चना करेंगी. भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम का भी दौरा करेंगी. मुख्यमंत्री स्पष्ट कर चुकीं हैं कि इस बार गंगासागर मेले में किसी भी तरह के वीआईपी कल्चर की अनुमति नहीं होगी.
Gangasagar Mela 2026: इस बार वीआईपी कल्चर नहीं
ममता बनर्जी कह चुकीं हैं कि वीआईपी पास, अलग रास्ता या विशेष सुविधाएं नहीं होंगी, ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इन निर्देशों के पालन की स्थिति और मेले की समग्र तैयारियों का जमीनी स्तर पर हुए कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री खुद सागरद्वीप आ रही हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अलग-अलग विभागों के अधिकारी तैयारियों के बारे में बतायेंगे
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, बिजली, सफाई, यातायात और अस्थायी आवास की व्यवस्था पर विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जायेगी.
सागरद्वीप को भू-मार्ग से जोड़ने के लिए गंगासागर सेतु
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सागरद्वीप को भूमि मार्ग से जोड़ने के लिए मुरीगंगा नदी पर गंगासागर सेतु का शिलान्यास करेंगी. करीब 4 किलोमीटर लंबे और 4 लेन वाले इस सेतु के निर्माण पर राज्य सरकार की ओर से 1700 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. राज्य सरकार ने 2 वर्ष के अंदर सेतु का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इसके निर्माण की जिम्मेदारी एलएंडटी कंपनी को सौंपी गयी है.
मुरीगंगा पर पुल बनने से सागरद्वीप में होगा पर्यटन का विकास
मुख्यमंत्री ने कई बार केंद्र सरकार से मुरीगंगा नदी पर सेतु बनाने के लिए मदद करने की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने कोई मदद नहीं की. इसके बाद बंगाल सरकार ने अपने दम पर सेतु का निर्माण करने का फैसला किया है. मुरीगंगा नदी पर ब्रिज बनने से यहां आने वाले पुण्यार्थी आसानी से गंगासागर मेला प्रांगण तक पहुंच जायेंगे. इससे क्षेत्र में पर्यटन उद्योग का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा.
इसे भी पढ़ें
गंगासागर जाने वाले श्रद्धालुओं को ममता बनर्जी देंगी 2500 करोड़ की सौगात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




