West Bengal : काकुड़गाछी के लोहापट्टी में जल कर राख हुए पांच कारखाने, आग बुझाने पहुंची 20 दमकल

Published by : Shinki Singh Updated At : 22 Aug 2024 2:14 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

West Bengal : आग मानिकतला के पास भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित प्लास्टिक सामग्री रखने के एक गोदाम में सबसे पहले लगी थी और फिर इसने आसपास के गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया और विकराल रूप धारण कर लिया.

विज्ञापन

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कोलकाता के लोहापट्टी इलाके में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से कई गोदाम जलकर खाक हो गए. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई थी, जिसके बाद दमकल की करीब 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. उन्होंने बताया कि आग मानिकतला के पास भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित प्लास्टिक सामग्री रखने के एक गोदाम में सबसे पहले लगी थी और फिर इसने आसपास के गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया और विकराल रूप धारण कर लिया.

लोहापट्टी में जल कर राख हुए पांच कारखाने

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कम से कम पांच गोदाम जलकर राख हो गए, लेकिन इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना की विस्तृत जांच करने के बाद ही इसका पता चल सकेगा.एक अधिकारी ने कहा, घटनास्थल पर प्रशीतन अभियान जारी है और उम्मीद है कि अगले 30-40 मिनट के भीतर हम अपना काम पूरा कर लेंगे.

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में भाजपा का ममता बनर्जी पर आया बड़ा बयान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola