शहर के सभी तालाबों में होगा मछली पालन

Updated at : 05 Mar 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के सभी तालाबों में होगा मछली पालन

वहीं मछली पालन के लिए निगम राज्य मत्स्य पालन विभाग के साथ मिल कर युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी देगा.

विज्ञापन

कोलकाता. महानगर में तालाबों के सरंक्षण के लिए कोलकाता नगर निगम निगम की ओर से विशेष पहल की गयी है. जलाशयों के संरक्षण और पर्यावरण के हितों को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी तालाबों में मछली पालन किये जाने का निर्णय लिया गया है. वहीं मछली पालन के लिए निगम राज्य मत्स्य पालन विभाग के साथ मिल कर युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी देगा. इस संबंध में निगम के अधिकारी ने बताया कि तालाबों को बचा कर रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है. ज्ञात हो कि महानगर में जलाशयों के संरक्षण पर खुद मेयर फिरहाद हकीम भी जोर दे रहे हैं. इसलिए अब अब सेटेलाइट के जरिए जलाशयों पर नजर रखेगी जायेगी. निगम का बजट पेश किये जाने के दौरान खुद मेयर ने ही यह जानकारी दी थी. मेयर बताया था कि हालिया सर्वेक्षण में पता चला है कि कोलकाता के के कुल 144 वार्ड में 8040 तालाब हैं जो 1,71,30,045/- वर्ग मीटर जमीन पर स्थित हैं. सर्वे के बाद इन सभी तालाबों फोटो सहित जियो टैग भी किया गया है. जिससे तालाबों की अवैध भराव पर रोक लगेगी. वहीं, निगम के बजट किताब में दी गयी जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 142,143 और 144 में बिना नक्शे वाले कई तालाब हैं. ऐसे में निगम ने वाटर मैनेजमेंट बोर्ड की मदद से पिछले एक वर्ष में जल निकायों के स्थानांतरण सहित 25 तालाबों से संबंधी मुद्दों को हल किया है. वहीं तालाबों के अवैध भराव को रोकने के लिए, निगम पश्चिम बंगाल नगर एवं ग्राम (योजना एवं विकास) अधिनियम, 1979 और वेस्ट बंगाल इनलैंड फिशरीज अधिनियम 1984 के अनुसार उचित कार्रवाई भी की है. उक्त अधिनियमों के तहत अब तक तालाबों के अवैध भराव के खिलाफ कोलकाता के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 870 शिकायतें दर्ज करायी गयी है. वहीं निगम ने अब तक 310 तालाबों का प्रबंधन अपने हाथ में लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola