भाटपाड़ा में फिर दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप

नीमबागान इलाके में बाइक से आये बदमाशों ने चलायीं गोलियां
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा के छह नंबर वार्ड के नीमबागान इलाके में रविवार को दिनदहाड़े दोपहर में फायरिंग से हड़कंप मच गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे के करीब बाइक से आये कुछ बदमाशों ने उक्त इलाके में गोलियां चलायीं. बताया जा रहा है कि चार से पांच राउंड गोली चली है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. मौके पर बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीडी विभाग के अधिकारी भी पहुंचे. इसमें डीडी विभाग का दायित्व प्राप्त डीसी (सेंट्रल) इंद्रबदन झा पहुंचे थे. मौके पर स्थानीय वार्ड की पार्षद मिली दत्त भी पहुंचीं. उन्होंने कहा कि इस घटना में बदमाशों का हाथ है. यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है. बदमाश भी बाहरी बताये जा रहे हैं. चार राउंड फायरिंग कर बदमाश फरार हो गये. किसे मारने आये थे और क्यों फायरिंग की गयी. इन सब की पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि वह अपने एक कार्यक्रम को लेकर व्यस्त होने की वजह से इस संबंध में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है. बताया जाता है कि उक्त इलाके में रेलवे क्वार्टर हैं. आखिर वहां किसे मारने के उद्देश्य से बदमाश आये थे और क्यों गोलियां चलायीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधियों के बारे में पुलिस पता लगा रही है. मालूम हो कि भाटपाड़ा और जगदल अक्सर गोली-बमबाजी की घटनाओं के लिए चर्चा में रहा है. 2025 बीतने के बाद 2026 में भाटपाड़ा में नये साल में यह पहली फायरिंग की घटना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




