दुकानदार की आंख फोड़ने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत

Published at :02 Mar 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
दुकानदार की आंख फोड़ने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत

मजिस्ट्रेट ने उसे छह दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

विज्ञापन

हावड़ा. शिवपुर थाना अंतर्गत ट्राम डिपो इलाके में ग्राहक से बकाया मांगने पर दुकानदार पर कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल से हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फैजल को हावड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे छह दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के सभी साथी पीएम बस्ती इलाके के ही रहने वाले हैं. सभी फरार हैं. उल्लेखनीय है कि इस हमले में दुकान मालिक मुक्तिकांत दास की बांयी आंख फूट गयी और उस आंख की रोशनी भी चली गयी है. वह अपने परिजन के साथ ओडिशा चले गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola