विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र आज से होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्य विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा. विस्तारित सत्र 19 मार्च तक चल सकता है. अभी रमजान का महीना चल रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राज्य विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा. विस्तारित सत्र 19 मार्च तक चल सकता है. अभी रमजान का महीना चल रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हर रोज अपराह्न चार बजे तक विधानसभा की कार्यवाही समाप्त कर दी जाये, ताकि रोजा रखने वाले विधायक, विधानसभा के कर्मचारी व अधिकारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो.

इस विस्तारित बजट सत्र में हर दिन प्रश्न-उत्तर सत्र रखा जायेगा. इसके बाद 13 मार्च को विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक भी हो सकती. इस बैठक में विधानसभा के अगले कार्य दिवस पर चर्चा होगी. वहीं यह सत्र हंगामेदार रह सकता है. इस सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा नहीं होगी. गृह विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संभालती हैं. बताया जा रहा है कि सात विभागों को छोड़ कर बाकी सभी विभागों के बजट को चर्चा के बिना ही विधानसभा से पास करा दिया जायेगा. ऐसे में विस्तारित सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार हो सकता है. विपक्ष, विस्तारित सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा कराये जाने की मांग कर सकता है.

विपक्ष इस मुद्दे पर हंगामा भी कर सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola