ePaper

एस्प्लेनेड-सियालदह के बीच मेट्रो सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद

Updated at : 28 Apr 2025 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
एस्प्लेनेड-सियालदह के बीच मेट्रो सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद

इस दौरान उनके साथ कोलकाता मेट्रो रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर अनुज मित्तल और उच्च अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

कोलकाता. रेलवे सुरक्षा आयुक्त (एनएफ सर्कल) सुमित सिंघल ने रविवार को ईस्ट-वेस्ट मेट्रो (ग्रीन लाइन) के एस्प्लेनेड से सियालदह खंड का निरीक्षण किया. सीआरएस श्री सिंघल ने एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन से सियालदह स्टेशन तक पूरी सुरंग में ट्राली से यात्री की. इस दौरान उनके साथ कोलकाता मेट्रो रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर अनुज मित्तल और उच्च अधिकारी मौजूद रहे. इंस्पेक्शन के दौरान सीआरएस श्री सिंघल ने एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन से सियालदह स्टेशन तक सुरंग में लगे रेलवे ट्रैक, सुरंग वेंटिलेशन, ट्रेन, आपातकालीन सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया. ट्रेन परिचालन से पहले उन्होंने एस्प्लेनेड-सियालदह मेट्रो खंड में मौजूद हर पहलू को बड़ी बारीकी से देखा और उसकी जानकारी ली. कोलकोता मेट्रो रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सीआरएस ने उक्त खंड में मौजूद यात्री सुविधाओं के साथ तमाम परिचालन प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया. इस निरीक्षण के बाद सीआरएस अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे. सीआरएस की औपचारिक मंजूरी मिलेगी, तभी सॉल्टलेक सेक्टर पांच से हावड़ा मैदान तक ग्रीन लाइन कॉरिडोर के पूरे 16.55 किलोमीटर रूट पर ट्रेन परिचालन शुरू होगा. उल्लेखनीय है कि रविवार को रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा एस्प्लेनेड से सियालदह मेट्रो स्टेशन तक के खंड के निरीक्षण के बाद ईस्ट-वेस्ट के पूरे कॉरिडोर में ट्रेन सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola