30 करोड़ की लागत से बनेगा इकोपार्क

Updated at : 13 Feb 2025 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
30 करोड़ की लागत से बनेगा इकोपार्क

30 करोड़ रुपये की लागत से मध्यमग्राम नगरपालिका के 17 नंबर वार्ड के पानीहारा इलाके में 10 एकड़ जमीन पर यह पार्क बनाने काम शुरू हुआ है.

विज्ञापन

मनोरंजन सिंह, बारासात

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सत्ता में आने के बाद ही वर्ष 2012 में कोलकाता के समीप न्यूटाउन में इकोपार्क बनाया गया, जो आज भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. अब इसी तर्ज पर कोलकाता से 20 किलोमीटर दूर उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में इकोपार्क तैयार किया जायेगा. 30 करोड़ रुपये की लागत से मध्यमग्राम नगरपालिका के 17 नंबर वार्ड के पानीहारा इलाके में 10 एकड़ जमीन पर यह पार्क बनाने काम शुरू हुआ है. अगले साल से पहले ही इसके तैयार होने की संभावना है.

जानकारी के मुताबिक, राज्य के खाद्यमंत्री रथीन घोष मध्यमग्राम नगरपालिका के चेयरमैन रहने के दौरान ही उन्होंने इसकी पहल की थी. केएमडीए के सहयोग से उन्होंने इसका काम शुरू करने का निर्णय किया था. लेकिन फंड की समस्या के कारण काम स्थगित हो गया था. फिर मध्यमग्राम नगरपालिका के चेयरमैन निमाई घोष हुए. फिलहाल फंड पास होते ही इसका काम शुरू किया गया है. पार्क के अंदर फिलहाल गार्डवाल के काम और फल-फूल के कई पेड़ लगाने से लेकर पार्किंग जोन समेत न्यूटाउन के इको पार्क के तर्ज पर काम हो रहे हैं. इस इकोपार्क के होने से बारासात, बैरकपुर समेत उत्तर 24 परगना के लोगों को अधिक सुविधा होगी.

क्या-क्या होंगे आकर्षण के केंद्र

इकोपार्क में मूल रूप से एक बड़ा जलाशय तैयार होगा, जिस पर दृष्टिनंदन नामक सेतु तैयार किया जायेगा. अत्याधुनिक एक्वेरियम से लेकर साउंड सिस्टम होगा. पर्याप्त लाइटिंग के इंतजाम रहेंगे. बोटिंग की सुविधा के साथ ही जलाशय पर एक छोटा-सा ब्रिज रहेगा. न्यूटाउन के इकोपार्क की तरह ही लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी. साथ ही पार्क में बच्चों के खेलने से लेकर बुजुर्गों के बैठने और समय बिताने के तमाम साधन रहेंगे. फूड कोर्ट भी तैयार किया जायेगा. इसके अलावा भी मनोरंजन के कई साधन होंग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola