मेट्रो में सिग्नल की समस्या 10 मिनट तक रुकी रहीं ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन
मेट्रो में सिग्नल की समस्या 10 मिनट तक रुकी रहीं ट्रेनें

गुरुवार रात को मेट्रो में आयी सिग्नलिंग समस्या के कारण मेट्रो परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

गुरुवार रात को मेट्रो में आयी सिग्नलिंग समस्या के कारण मेट्रो परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा. दक्षिणेश्वर की तरफ जानेवाली मेट्रो लगभग 10 मिनट तक विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं.

मेट्रो अधिकारियों ने बताया है कि नोआपाड़ा में सिग्नल की समस्या देखी गयी थी. दक्षिणेश्वर जानेवाली मेट्रो को दमदम से मेमो (कागजी सिग्नल) के साथ अप की ओर रवाना किया गया.

मेट्रो में देरी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे दक्षिणेश्वर जानेवाली ट्रेनें अचानक रुक गयीं. सिग्नल नहीं मिलने के कारण एक के बाद एक विभिन्न स्टेशनों पर रुक गयीं. करीब 10 मिनट तक खड़ी रहने के बाद मेट्रो सेवा फिर से शुरू हुई.

मेट्रो रेल सूत्रों ने बताया कि सिग्नल में गड़बड़ी के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं. यह समस्या केवल अप लाइन में देखने को मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola