डॉ. अग्रवाल्स आइ हॉस्पिटल डब्ल्यूबीएचएस की सूची में शामिल

Updated at : 05 Mar 2025 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ. अग्रवाल्स आइ हॉस्पिटल डब्ल्यूबीएचएस की सूची में शामिल

ओपीडी में उपचार की सुविधा डब्ल्यूबीएचएस की दर सूची के अनुरूप होंगी, जबकि योजना के नियमों के अनुसार आइपीडी सेवाएं कैशलेस उपलब्ध होंगी.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के कसबा स्थित डॉ. अग्रवाल्स आइ हॉस्पिटल को पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य योजना (डब्ल्यूबीएचएस) के अस्पतालों की सूची में शामिल किया गया है, ताकि वैध डब्ल्यूबीएचएस हेल्थ कार्ड धारकों को आंखों की चिकित्सक हो सके. हॉस्पिटल के इस पैनल में शामिल होने के बाद डब्ल्यूबीएचएस कार्डधारकों के लिए आंखों के अलग-अलग रोगों के लिए उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें मोतियाबिंद सर्जरी, ग्लूकोमा उपचार, रेटिना का उपचार तथा आंखों से संबंधित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं शामिल हैं. अब आंखों की अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे डब्ल्यूबीएचएस हेल्थ कार्डधारक अस्पताल में आउटपेशेंट (ओपीडी) के साथ-साथ इनपेशेंट (आईपीडी) सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे. ओपीडी में उपचार की सुविधा डब्ल्यूबीएचएस की दर सूची के अनुरूप होंगी, जबकि योजना के नियमों के अनुसार आइपीडी सेवाएं कैशलेस उपलब्ध होंगी. इसकी पात्रता के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है, इसलिए बच्चे और वयस्क दोनों ही इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. अस्पताल की ओर से डब्ल्यूबीएचएस कार्डधारकों के लिए मुफ़्त परामर्श की भी पेशकश की जा रही है, जिसके तहत सामान्य रूप से लिया जाने वाला 200 का परामर्श शुल्क माफ कर दिया गया है. इस पहल से डब्ल्यूबीएचएस कार्डधारकों को इलाज खर्च की चिंता किये बिना आंखों के उपचार के लिए बेहतर गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्राप्त करने में काफी मदद मिली है. डॉ. अग्रवाल्स आइ हॉस्पिटल आंखों की अत्याधुनिक उपचार सेवाओं को सभी के लिए खास तौर पर जरूरतमंद लोगों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में पूरी तरह समर्पित है. अधिक जानकारी के लिए डॉ. अग्रवाल्स आइ हॉस्पिटल से 8585067911 पर संपर्क किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola