कालीतला : फंदे से लटकता छात्रा का शव बरामद किया गया

Updated at : 22 Feb 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
कालीतला : फंदे से लटकता छात्रा का शव बरामद किया गया

क्षिण 24 परगना के कालीतला आशुती थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह की है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के कालीतला आशुती थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह की है. इस दिन सुबह छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को विद्यासागर स्टेट जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि हुई. मृतका की शिनाख्त सारा निषाद (19) के रूप में हुई है. वह महेशतला कॉलेज की छात्रा थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. पुलिस के अधिकारी ने कहा कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा. फिलहाल पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. मृतका के पिता चिकित्सक हैं, जो काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहते हैं. सारा अपनी दो बहनों और मां के साथ घर पर रहती थी. बताया जा रहा है कि गत गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चली गयी थी. शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे काफी आवाज देने के बाद भी जब सारा ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तब दरवाजे को तोड़ दिया गया. कमरे के अंदर जाते ही सारा का शव फंदे से लटकता मिला. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola