बेलमुड़ी रेलव फाटक के पास ट्रैक में दरार

बेलमुड़ी और धनियाखाली हॉल्ट स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक में बड़ी दरार नजर आयी.
टला बड़ा हादसा हुगली. हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन के बेलमुड़ी रेलवे फाटक के पास समय पर रेलवे ट्रैक में दरार दिखने से बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों की सतर्कता से 12509 अप एसएमवीटी बेंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस को समय रहते रोक दिया गया, जिससे अनहोनी होने से बच गयी. बेलमुड़ी और धनियाखाली हॉल्ट स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक में बड़ी दरार नजर आयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे गेटमैन को इसकी सूचना दी. इसके बाद गेटमैन ने सिग्नल रेड कर दिया और ट्रेन को रोक दिया गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन बेंगलुरु से हावड़ा होते हुए गुवाहाटी जा रही थी. अचानक झटके के साथ ट्रेन रुकने से यात्रियों में खलबली मच गयी. रेलवेकर्मियों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रैक को दुरुस्त कर दिया गया. इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह दरार समय रहते नहीं देखती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. रेलवे अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर ट्रैक की जांच की और सतर्कता बरतने के निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




