सलाइन कांड के खिलाफ आज से प्रदर्शन करेगी माकपा

Updated at : 02 Feb 2025 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
सलाइन कांड के खिलाफ आज से प्रदर्शन करेगी माकपा

बता दें कि कोविड के समय माकपा के रेड वॉलंटियर ने राज्य भर में असहाय लोगों की सेवा की थी.

विज्ञापन

कोलकाता. शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि रविवार से सलाइन कांड को लेकर पार्टी के युवा व गण संगठन सड़क पर उतरेंगे. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सलाइन का संकट पैदा हुआ है. इसे लेकर रविवार से ही छात्र व युवा सड़क पर उतरेंगे. बता दें कि कोविड के समय माकपा के रेड वॉलंटियर ने राज्य भर में असहाय लोगों की सेवा की थी. अब फिर से माकपा इस वाहिनी को सक्रिय करने में जुट गयी है. सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सलाइन नहीं मिल रहा है. इसके लिए क्या बंदोबस्त किये जा सकते हैं, इस पर पार्टी की ओर से देखने को कहा गया है. पार्टी के एक नेता ने बताया कि आरजी कर की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया था. लेकिन अब यह समझना होगा कि अब वैसा माहौल नहीं है. अब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आंदोलन करना होगा. पार्टी के राज्य सचिव मो सलीम ने आज यह साफ कर दिया. माकपा के आंदोलन को लेकर मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें सड़क पर उतरने की इच्छा हुई है, वे जरूर उतरें. इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola