नौ छात्रों की उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं परिषद ने कीं रद्द

Updated at : 07 Mar 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
नौ छात्रों की उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं परिषद ने कीं रद्द

मालदा के कालियाचक 3 ब्लॉक के चामग्राम हाइस्कूल में शिक्षकों की पिटाई की घटना में शामिल कामरीटोला हाइ मदरसा के नौ उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों की परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं.

विज्ञापन

मालदा के स्कूल में शिक्षकों की पिटाई के मामले में काउंसिल ने उठाया कड़ा कदम

संवाददाता, कोलकाता

मालदा के कालियाचक 3 ब्लॉक के चामग्राम हाइस्कूल में शिक्षकों की पिटाई की घटना में शामिल कामरीटोला हाइ मदरसा के नौ उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों की परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ चिरंजीव भट्टाचार्य ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इन छात्रों पर परीक्षा केंद्र में बुधवार को प्रवेश के समय गेट पर तलाशी के दौरान शिक्षकों पर हमले का आरोप है. परीक्षार्थियों के हमले में छह शिक्षक घायल हो गये. दो की हालत गंभीर बतायी गयी है.

परिषद अध्यक्ष डॉ भट्टाचार्य ने कहा कि शिक्षकों पर हाथ उठाने की घटना हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकती है. इसलिए गुरुवार को काउंसिल ने मालदा के स्कूल शिक्षकों की पिटाई की घटना के आरोपी नौ परीक्षार्थियों की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं. दो स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है. काउंसिल अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा में बैठने से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाती है, कि कहीं वह पर्चा तो लिखकर नहीं लाये हैं. तलाशी से अंग्रेजी की परीक्षा में बुधवार को कुछ परीक्षार्थी उत्तेजित हो गये और शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी परीक्षा रद्द कर दी गयी है. हालांकि पहली दो परीक्षाएं शांतिपूर्ण रहीं. मालदा में आरोप है कि छात्रों ने शिक्षकों की पिटाई कर दी. उच्च माध्यमिक परीक्षाएं 18 मार्च तक चलेंगी. परीक्षा तीन मार्च से शुरू हुई है. परिषद अध्यक्ष ने कहा कि इन नौ छात्रों का एक साल बर्बाद होने जा रहा है, क्योंकि उन्होंने बड़ी गलती की है. गुरुवार को डॉ भट्टाचार्य ने उत्तर दिनाजपुर के कर्नाजोरा सर्किट के कई स्कूलों का दौरा किया. अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षार्थियों में से कोई भी शिक्षकों की पिटाई की घटना में संलिप्त पाया गया तो उनकी परीक्षाएं भी रद्द कर दी जायेंगी. इस पिटाई में छह शिक्षक घायल हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola