बायोटॉयलेट की साफ सफाई में जुटा निगम
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 15 Sep 2025 2:12 AM
इस संबंध में खुद कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद के सदस्य देवाशीष कुमार ने शिकायत की है.
कोलकाता. पिछले साल की तरह इस बार भी विभिन्न बड़े पूजा पंडालों के पास निगम की ओर से बायोटॉयलेट और कुछ जगहों पर अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की जाती है, पर पूजा के दौरान इन दोनों ही शौचालयों की सफाई नहीं करायी जाती. ऐसे में गंदगी के कारण आम लोग इन शौचालयों का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और स्थानीय लोगों को भी इससे परेशानी होती है. इस संबंध में खुद कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद के सदस्य देवाशीष कुमार ने शिकायत की है. उनके साथ तृणमूल के कुछ पार्षदों ने भी निगम से यही शिकायत की है. इस संबंध में देवाशीष कुमार का कहना है कि बायोटॉयलेट को पूजा मंडपों के आसपास रखा जाता है. ऐसे में पूजा के दौरान इनकी सफाई नहीं कराने से यह गंदगी से भर जाता है. जिसके कारण जहां इस तरह के शौचालयों को रखा जाता है, वहां के स्थानीय लोग दुर्गंध से परेशान होते हैं और पूजा संपन्न होने तक बायोटॉयलेट इसी तरह से पड़ा रहता है. उन्होंने निगम के पर्यावरण विभाग से इसकी साफ-सफाई पर ध्यान जाने का अनुरोध किया.
उधर, इस संबंध में निगम के पर्यावरण विभाग के मेयर परिषद के सदस्य सपन समाद्दार ने बताया कि पूजा पंडालों के पास निगम द्वारा नियुक्त एजेंसी बायोटॉयलेट की व्यवस्था करती है, पर साफ सफाई के लिए निगम की एजेंसी सफाईकर्मियों को तैनात नहीं करती है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष बायोटॉयलेट को साफ-सुथरा रखने की कोशिश होगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पूजा के दौरान 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक शहर के सभी पे एंड यूज शौचालय 24 घंटे खुले रहेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










