सड़क मरम्मत के लिए निगम ने आवंटित किये 10 करोड़ रुपये

हावड़ा नगर निगम ने बारिश से पहले शहर की मुख्य सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है.
अप्रैल के अंत तक काम पूरा करने का रखा गया लक्ष्य
संवाददाता, हावड़ा
हावड़ा नगर निगम ने बारिश से पहले शहर की मुख्य सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इस काम के लिए निगम ने 10 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. अगले कुछ दिनों के अंदर काम शुरू कर दिया जायेगा और अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह जानकारी निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती ने दी. उन्होंने कहा कि पहले फेज के इस काम में एडेड वार्डों (45-50) की सड़कों पर विशेष ध्यान देने की योजना बनायी गयी है. एडेड वार्डों में ऐसे कई इलाके हैं, जहां सड़कों की हालत बेहद खराब है. पहले इन सड़कों को ठीक किया जायेगा. इसके बाद शहर की महत्वपूर्ण जगहों की सड़कें को मरम्मत की जायेंगी. डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि टिकियापाड़ा, इएम बाइपास, बेलगछिया, बनारस रोड, सलकिया स्कूल रोड सहित अन्य सड़कों की मरम्मत की जायेगी. बारिश खत्म होने के बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा और दुर्गापूजा शुरू होने के पहले सभी सड़कें पूरी तरह से ठीक कर ली जायेंगी. डॉ चक्रवर्ती ने कहा कि निगम के पास फंड की कमी है. इसलिए एक साथ काम करना संभव नहीं है. इसलिए कार्य को दो चरणों में बांटा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




