कोरोना : 20,745 लोग होम आइसोलेशन में

Updated at : 22 Mar 2020 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना : 20,745 लोग होम आइसोलेशन में

राज्य में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. गत चार दिन में कोरोना कोलकाता समेत राज्यभर में तीन मामले सामने आये हैं. हालांकि कोरोना के मामले में महाराष्ट्र स उत्तर प्रदेश व पंजाब की तुलना में बंगाल बेहतर स्थिति में है.

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. गत चार दिन में कोरोना कोलकाता समेत राज्यभर में तीन मामले सामने आये हैं. हालांकि कोरोना के मामले में महाराष्ट्र स उत्तर प्रदेश व पंजाब की तुलना में बंगाल बेहतर स्थिति में है. होम आइसोलेशन में रखे जानेवाले संदिग्धों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब तक विभिन्न कोरोना प्रभावित देशों से लौटे करीब 20 हजार 745 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. वहीं, शनिवार को कुल 19 लोगों विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन में भर्ती कराये गये. अब तक कोरोना संदिग्ध 114 लोगों के नमूनों को संग्रह किया गया है. इनमें 109 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जबकि सात की रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है.

आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ी :

कोरोना से संक्रमित व संदिग्ध लोगों की चिकित्सा के लिए राज्यभर में बने आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या को 394 से बढ़ा कर 428 किया गया है.

आइडी में बेडों की संख्या बढ़ाने को लेकर बैठक :

बेलियाघाटा आइडी राज्य का एक मात्र अस्पताल है, जहां कोरोना वायरस (कोविड-19) की चिकित्सा व जांच की व्यवस्था है. कोरोना की चिकित्सा के लिए अस्पताल में तैयार आइसोलेशन वार्ड में 22 बेड की व्यवस्था है. लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद अब आइसोलेशन वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ा कर 100 की जायेगी. बेड की संख्या बढ़ाने जाने को लेकर शनिवार को आइडी अस्पताल में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जहां सीटों की संख्या को बढ़ाये जाने को लेकर चर्चा हुई.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola