बजबज : दो पक्षों के बीच हुई झड़प में आठ लोग गिरफ्तार

Updated at : 13 Feb 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
बजबज : दो पक्षों के बीच हुई झड़प में आठ लोग गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के बजबज थाना अंतर्गत उत्तर रायपुर ग्राम पंचायत इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की प्रमोटिंग करने व कंस्ट्रक्शन मेटेरियल सप्लाई को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प की घटना में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने करीब 43 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

विज्ञापन

कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना के बजबज थाना अंतर्गत उत्तर रायपुर ग्राम पंचायत इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की प्रमोटिंग करने व कंस्ट्रक्शन मेटेरियल सप्लाई को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प की घटना में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने करीब 43 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. गौरतलब है कि गत बुधवार की दोपहर को लोगों को दो पक्षों में झड़प हो गयी थी. इस दौरान बमबाजी और फायरिंग भी हुई. पूरे इलाके में तनाव की स्थिति हो गयी थी. काफी मशक्कत के बाद हालात नियंत्रित हो पाया था.गुरुवार को आरोपियों को अलीपुर अदालत में पेश किया गया. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने आठों आरोपियों को आठ दिनों की पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola