ePaper

सियालदह मंडल : आज से पांच लोकल ट्रेनों के समय में परिवर्तन

Updated at : 05 Sep 2025 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
सियालदह मंडल : आज से पांच लोकल ट्रेनों के समय में परिवर्तन

परिचालन संबंधी कारणों से पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने पांच सितंबर से पांच ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

परिचालन संबंधी कारणों से पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने पांच सितंबर से पांच ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है.

33713 रानाघाट-बनगांव लोकल रानाघाट से सुबह 6:15 बजे के बजाय सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 7:01 बजे के बजाय सुबह 6:51 बजे बनगांव पहुंचेगी. 33714 बनगांव-रानाघाट लोकल बनगांव से सुबह 6:12 बजे के बजाय सुबह 6:05 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 6:55 बजे के बजाय सुबह 6:43 बजे रानाघाट पहुंचेगी. इसी तरह से 33716 बनगांव – रानाघाट लोकल बनगांव स्टेशन से सुबह 7:20 बजे के बजाय सुबह 7:07 बजे रवाना होगी और रानाघाट स्टेशन पर सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी.

33735 रानाघाट-बनगांव लोकल रानाघाट से 19:45 बजे रवाना होगी और बनगांव 20:31 बजे के बजाय 20:49 बजे पहुंचेगी. 30416 सियालदह- बीबीडी बाग लोकल सियालदह से 17:08 बजे के बजाय 17:20 बजे रवाना होगी और बीबीडी बाग 17:58 बजे के बजाय 18:08 बजे पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola