ePaper

सेकेंड हुगली ब्रिज पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग

Updated at : 18 Apr 2025 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
सेकेंड हुगली ब्रिज पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग

द्वितीय हुगली सेतु पर यात्रियों से भरी एक लक्जरी बस में अचानक आग लग गयी. इस बात से अनजान चालक आग लगने के बाद भी बस को दौड़ाता रहा.

विज्ञापन

– जान बचाने को कोई खिड़की से कूदा तो कोई गेट से निकला बाहर

– बाबूघाट से अन्य राज्यों के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी लक्जरी बस

– विद्यासागर सेतु पर पहुंचते ही पिछले चक्के में लग गयी आग, अनजान चालक दौड़ाता रहा बस

कोलकाता. द्वितीय हुगली सेतु पर यात्रियों से भरी एक लक्जरी बस में अचानक आग लग गयी. इस बात से अनजान चालक आग लगने के बाद भी बस को दौड़ाता रहा. आसपास से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों ने शोर मचाकर बस चालक को बस में आग लगने की जानकारी दी. जिसके बाद बस को ब्रिज के एक छोर पर रोका गया. इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गयी.

इधर, बस में आग लगने की बात सुनकर भीतर मौजूद यात्रियों में आतंक व्याप्त हो गया. कोई यात्री बस की खिड़की से बाहर निकला तो कोई गेट से बाहर कूद गया. इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गये और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसी बीच दमकल की दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये.प्राथमिक जांच में पता चला कि बस की बाईं ओर के चक्के में आग लग गयी थी. इधर, सामने दाहिने ओर बैठे चालक को इसकी भनक नहीं लगी, जिसके कारण काफी दूर तक आग लगी हालात में वह बस ड्राइव करता रहा.

वहीं बस में यात्रियों का सामान होने के साथ छत पर अन्य माल मौजूद होने के अलावा ब्रिज पर तेज हवा चलने के कारण आग काफी तेजी से फैलने लगी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है. सुरक्षित बचाये गये यात्री काफी देर तक आतंकित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola