20 फरवरी तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र

Updated at : 13 Feb 2025 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
20 फरवरी तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र

पूर्व घोषित विधानसभा के बजट सत्र के कार्य दिवस एक दिन बढ़ा दिया गया है. पूर्व में सत्र के पहले चरण को 10 से 19 फरवरी तक जारी रखने की घोषणा की गयी थी.

विज्ञापन

कोलकाता. पूर्व घोषित विधानसभा के बजट सत्र के कार्य दिवस एक दिन बढ़ा दिया गया है. पूर्व में सत्र के पहले चरण को 10 से 19 फरवरी तक जारी रखने की घोषणा की गयी थी. अब बुधवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीए) कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. साथ ही 13 से 16 फरवरी तक विधानसभा का सत्र आयोजित नहीं होगा. शब-ए-बारात के लिए गुरुवार और शुक्रवार को ठाकुर पंचानन वर्मन की जंयती के लिए विधानसभा में छुट्टी रहेगी. वहीं शनिवार व रविवार को विधासभा में अवकास रहता है. इस वजह से अब 17 फरवरी सोमवार से विधानसभा में सत्र का आयोजन होगा. सोमवार व मंगलवार को विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. वहीं अगले बुधवार को बजट तीन घंटे की चर्चा विधानसभा में होगी. गुरुवार को भी तीन घंटे बजट पर चर्चा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola