सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने हवाई फायरिंग कर खदेड़ा

Updated:
विज्ञापन

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) लगातार सीमा पर लोगों को उकसा रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) लगातार सीमा पर लोगों को उकसा रहा है. मुर्शिदाबाद में घुसपैठ की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस खदेड़ने के दौरान वे बीएसएफ जवानों से सीमा पर उलझ गये. जिसके कारण खदेड़ने के लिए सीमा पर बीएसएफ जवानों को हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा. यह घटना लालगोला और डोमकल के बीच चार मुराशी सीमा चौकी पर हुई. कथित तौर पर बुधवार रात 10 से 12 घुसपैठिये कंटीली तारें काटकर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे. जवानों ने उन्हें कई बार रोका, लेकिन वे चेतावनी को अनदेखा कर सीमा पार कर रहे थे. जवानों द्वारा बार-बार चेतावनी के बावजूद घुसपैठियों ने घुसने की कोशिश की, जिसके बाद सैनिकों ने स्टन ग्रेनेड फेंका. आरोप है कि इसके बाद बांग्लादेश की तरफ से बदमाशों ने जवानों पर धारदार हथियारों से हमला करने की कोशिश की, तभी सैनिकों ने आत्मरक्षा में गोलियां चला दीं. इसके बाद अंधेरे और कोहरे में अपराधी बांग्लादेशी क्षेत्र की ओर भाग गये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola