भाजयुमो की ‘बंगाली हिंदू बचाओ’ रैली शनिवार को

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ‘बंगाली हिंदू बचाओ’ रैली आयोजित करने की अनुमति मिल गयी है.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ‘बंगाली हिंदू बचाओ’ रैली आयोजित करने की अनुमति मिल गयी है. पश्चिम बंगाल भाजपा ने कहा कि कलकत्ता हाइकोर्ट ने भारतीय जनता युवा मोर्चा को शनिवार 19 अप्रैल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पैतृक घर से ‘बंगाली हिंदू बचाओ’ रैली आयोजित करने और कोलकाता के भवानीपुर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर के सामने रैली के साथ समापन करने की अनुमति दे दी है. गौरतलब है कि इससे पहले भाजयुमो ने कोलकाता पुलिस से रैली निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस द्वारा अनुमति देने से इंकार किये जाने के बाद भाजयुमो ने कलकत्ता हाइकोर्ट का रुख किया था. इस मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने रैली निकालने की अनुमति दे दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




