महाकुंभ पर सीएम के कथित विवादित बयान के खिलाफ भाजपा का राज्यभर में प्रदर्शन

Published at :20 Feb 2025 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ पर सीएम के कथित विवादित बयान के खिलाफ भाजपा का राज्यभर में प्रदर्शन

सीएम के खिलाफ गुस्सा. कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू में सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन

सीएम के खिलाफ गुस्सा. कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू में सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कोलकाता. कोलकाता. राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के महाकुंभ को मृत्युकुंभ वाले बयान पर पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में बवाल मच गया है. मुख्यमंत्री के इस बयान के खिलाफ प्रदेश भाजपा नेताओं ने बुधवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया. इसी क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने महानगर में सेंट्रल एवेन्यू पर धरना प्रदर्शन किया. भाजपा ने तृणमूल सुप्रीमो के बयान पर पलटवार करते हुए इसे हिंदुओं का अपमान करार दिया है. कोलकाता शहर में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के मृत्युकुंभ वाले बयान के खिलाफ बुधवार को कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी के बयान को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखा है. उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को विधानसभा के रिकॉर्ड से हटवाने की मांग की है. पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र में लिखा, ”पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान महाकुंभ मेले को ”मृत्यु कुंभ” कहा. ऐसा बयान न केवल अत्यधिक असंवेदनशील है, बल्कि पूरे देश और उसके बाहर के लाखों हिंदुओं के लिए अपमानजनक भी है.” उन्होंने कहा, “महाकुंभ मेला हिंदू परंपरा में सबसे पवित्र समागमों में से एक है, जो आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है. इसे ”मृत्यु महाकुंभ” कहकर मुख्यमंत्री ने उन करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का अपमान किया है, जो इस पवित्र आयोजन में अत्यंत श्रद्धा के साथ भाग लेते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने उच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने ऐसी टिप्पणी की है, जो न केवल धार्मिक परंपराओं का अपमान करती है, बल्कि समाज में अनावश्यक विभाजन भी पैदा करती है. ”सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी के बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने की भी मांग की. वहीं, भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने भी कहा है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान, अब तक लगभग 57 करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं. इस पवित्र आयोजन में सनातन धर्म और हिंदू मान्यताओं का गहरा महत्व है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया टिप्पणी देश भर के हिंदुओं के लिए बेहद आपत्तिजनक और परेशान करने वाली है. एबीवीपी ने विस के बाहर किया प्रदर्शन वहीं, इसे लेकर भाजपा की छात्रा शाखा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने विधानसभा परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. एबीवीपी सदस्यों को वहां से हटाने के लिए पुलिस व छात्रों के बीच झड़प भी हुई है और पुलिस ने वहां से कई छात्रों को हिरासत में लिया है. इस मौके पर एबीवीपी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री को अपने बयान के लिए माफी मांगनी होगी और जब तक वह ऐसा नहीं करती हैं, उनका आंदोलन जारी रहेगा. चुंचुड़ा में भी प्रदर्शन, फूंका गया पुतला हुगली. महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद राज्यभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गये हैं. मंगलवार को उन्होंने इसे मृत्युकुंभ करार दिया था, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया. इसी क्रम में चुंचुड़ा के घड़ी मोड़ पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया. भाजपा नेता मृण्मय मजूमदार ने जानकारी दी कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह के प्रदर्शन किये जा रहे हैं. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री का बयान हिंदू भावनाओं का अपमान है और भाजपा इसे स्वीकार नहीं करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola