भाजपा ने तृणमूल विधायक के बयान को कहा ''शर्मनाक''

भाजपा ने तृणमूल विधायक की अलग झंडे की मांग को शर्मनाक बताते हुए सत्तारूढ़ पार्टी पर जमकर हमला बोला है.
कोलकाता.तृणमूल कांग्रेस विधायक मनोरंजन व्यापारी द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए अलग झंडे के प्रस्ताव का भाजपा ने कड़ी आलोचना की है. भाजपा ने तृणमूल विधायक की अलग झंडे की मांग को शर्मनाक बताते हुए सत्तारूढ़ पार्टी पर जमकर हमला बोला है. भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख और बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में कहा – शर्मनाक! नेताजी सुभाष चंद्र बोस, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और भारत रत्न डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे देशभक्तों की धरती पर राष्ट्रविरोधी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने बंगाली संस्कृति के प्रति पूरी तरह से अनभिज्ञता दिखाते हुए बुधवार को राज्य विधानसभा में बंगाल के लिए अलग झंडे की मांग की है.
यह वही विधानसभा है, जिसने कभी मुस्लिम लीग की साजिश का विरोध किया था और सुनिश्चित किया था कि बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा न बने. इतना ही नहीं, बंगाल के सपूत डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के अलग झंडे और संविधान के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी. और आज तृणमूल के शासन में बंगाल में ऐसी राष्ट्रविरोधी भावनाएं फैल रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










