ePaper

भांगड़ : तीन नये ट्रैफिक गार्ड जल्द

Updated at : 06 Nov 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
भांगड़ : तीन नये ट्रैफिक गार्ड जल्द

कोलकाता पुलिस द्वारा भांगड़ क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने के बाद यहां सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी आयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

कोलकाता पुलिस द्वारा भांगड़ क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने के बाद यहां सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी आयी है. पिछले एक वर्ष में यहां ट्रैफिक पुलिस के निरंतर प्रयासों से न केवल हादसे कम हुए हैं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है. पहले जहां सड़क पार करने से लेकर वाहन चलाने तक में अव्यवस्था दिखती थी, अब वही आम लोग ट्रैफिक सिग्नल और नियमों का पालन कर रहे हैं.

भांगड़ क्षेत्र में जल्द पुलिस का तीन नया ट्रैफिक गार्ड बनाया जायेगा. हालांकि. पुलिस के अधिकारियों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है. आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में भांगड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में 22 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन कोलकाता पुलिस के अधीन आने के बाद यह संख्या वर्ष 2024 में घटकर 14 रह गयी. यह कमी पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास का परिणाम बतायी जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि नीचे से लेकर उच्च स्तर तक सभी ट्रैफिक कर्मियों ने मिलकर मेहनत की है. भांगड़ डिविजन की स्थापना सात जनवरी, 2024 को हुई थी, जब यहां के आठ थानों को कोलकाता पुलिस के नियंत्रण में लाया गया. इसके साथ ही भांगड़ ट्रैफिक गार्ड की शुरुआत भी की गयी, जिसका मुख्य कार्यालय घटकपुकुर बाजार स्थित बासंती स्टेट हाइवे पर है. हालांकि इतने बड़े क्षेत्र को संभालना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है. सूत्रों के अनुसार, इसी कारण अब कोलकाता पुलिस ने तीन नये ट्रैफिक गार्ड बनाने की योजना बनायी है.

प्रारंभिक प्रस्ताव के अनुसार, आने वाले एक वर्ष के भीतर काशीपुर, केएलसी और नारायणपुर में नये ट्रैफिक गार्ड स्थापित किये जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola