Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में ममता बनर्जी आगे, 12 वें राउंड में 7 हजार की बढ़त

Published by :Ashish Jha
Published at :04 May 2026 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में ममता बनर्जी आगे, 12 वें राउंड में 7 हजार की बढ़त

Bhabanipur Result 2026 LIVE: दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला है. यहां ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में सीधी टक्कर है. इस सीट पर बंगाली समुदाय के साथ-साथ गुजराती, मारवाड़ी, पंजाबी और दक्षिण भारतीय मतदाताओं की भी अच्छी-खासी संख्या है. 2011 से ही यह सीट ममता बनर्जी की राजनीतिक ताकत का प्रतीक रही है. भवानीपुर सीट का पल पल अपडेट देखने के लिए देखते रहें https://www.prabhatkhabar.com

विज्ञापन

Bhabanipur Result 2026: ममता बनर्जी सिर्फ 7184 मतों से आगे

12 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी सिर्फ 7184 मतों से आगे चल रही हैं. उन्हें अब तक 44729 मत मिले हैं. वहीं, भाजपा से शुभेंदु अधिकारी 37545 को मिले हैं.

Bhabanipur Result 2026: 11वें राउंड में ममता 9 हजार से आगे

भवानीपुर में एक समय ममता बनर्जी की बढ़त का अंतर 19 हजार तक चला गया था, जो कि अब घटकर सिर्फ 9000 पर आ गया है. 11 राउंड की गिनती के बात ममता बनर्जी को अब तक 42796
मत मिले हैं. वहीं, हीं शुभेंदु अधिकारी को 33321 मत प्राप्त हुए हैं.

Bhabanipur Result 2026: ममता बनर्जी अब जीत की तरफ

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी अब जीत की तरफ आगे बढ़ती दिख रही है. 6 राउंड की गिनती के बाद वह 19 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं. उन्हें अब तक 30548 मत मिले हैं. वहीं,
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को 11155 मत मिले हैं.

Bhabanipur Result 2026: ममता को निर्णायक बढ़त

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भवानीपुर सीट पर 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. ममता बनर्जी ने 16000 से अधिक मतों की बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 25942 मत मिल चुके हैं.
वहीं, शुभेंदु अधिकारी को 9236 वोट मिले हैं.

Bhabanipur Result 2026: बंगाल में क्लीन स्वीप की ओर बीजेपी

पश्चिम बंगाल में बीजेपी क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है. कुल 293 सीटों में से 200 विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं टीएमसी महज 86 सीटों पर आगे है. बंगाल में ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजेपी जश्न मना रही है. बीजेपी के कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं. वहीं टीएमसी दफ्तर से लेकर ममता बनर्जी के घर तक सन्नाटा पसरा हुआ है.

मैं सभी काउंटिंग एजेंटों और उम्मीदवारों से अनुरोध करता हूं कि वे स्ट्रॉन्ग रूम में ही रहें और अपने केंद्रों को छोड़कर न जाएं. मैं कल से ही यह कह रही हूं कि BJP के वोट सबसे पहले दिखाए जाएंगे. असल में, कई केंद्रों पर वोटों की गिनती रोक दी गई है. वे चुनाव में हेर-फेर करने की कोशिश कर रहे हैं… मैं TMC के उम्मीदवारों से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे निराश न हों. मैंने आप लोगों से कहा था कि सूरज डूबने के बाद आप सभी जीत जाएंगे. बस इंतज़ार कीजिए और देखिए.

ममता बनर्जी, तृणमूल सुप्रीमो

Bhabanipur Result 2026: अभी कई राउंड की गिनती बाकी: ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुरुआती रुझानों पर कहा है कि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है. कई सीटों पर कांटे का मुकाबला है. अंतिम रांउड तक इंतजार करना होगा. ममता बनर्जी ने काउंटिंग के बीच लाइव आकर कहा कि काउंटिंग सेंटर्स पर चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है. ममता बनर्जी ने काउंटिंग एजेंट्स से कहा कि वे अभी डटे रहें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से वहीं डटे रहें, अभी निराश न हों और हटे नहीं. ममता बनर्जी ने दावा किया कि 100 से ज्यादा ऐसी सीटे हैं जहां पर टीएमसी आगे चल रही है लेकिन चुनाव आयोग हमें पीछे दिखा रहा है. ममता बनर्जी ने दावा किया कि अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद टीएमसी ही जीतेगी.

Bhabanipur Result 2026: ममता बनर्जी ने 8000 से अधिक मतों की बढ़त

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भवानीपुर सीट पर 4 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. ममता बनर्जी ने 8000 से अधिक मतों की बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 17244 मत मिल चुके हैं.
वहीं, हीं शुभेंदु अधिकारी को 8762 वोट मिले हैं.

Bhabanipur Result 2026: ममता फिर आगे

पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ममता बनर्जी फिर एकबार आगे हो गई हैं. इस सीट से भाजपा से शुभेंदु
अधिकारी ने बीच में बढ़त बना ली थी. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, दो राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु अधिकारी को 6380 मत मिले थे. वहीं ममता बनर्जी को 4822 मत प्राप्त हुए थे. वह 1558 मतों से पीछे चल रही थी. लेकिन तीसरे राउंड में ममता फिर आगे हो गयी हैं. तीसरे दौर के अंत में ममता को 9,359 वोट मिले हैं, जबकि शुभेंदु को 8,462 वोट प्राप्त हुए हैं. ममता 800 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. आपको बता दें कि अभी भी 15 से अधिक राउंड की गिनती बाकी है.

Bhabanipur Result 2026: ममता 1,900 से ज्यादा वोटों की बढ़त

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भवानीपुर की हाई-वोल्टेज सीट पर ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी को पीछे छोड़ते हुए वोटों की गिनती के शुरुआती दौर में 1,900 से ज्यादा वोटों की बढ़त
बना ली है.

Bhabanipur Result 2026: मुकाबला कड़ा रहने की संभावना

भवानीपुर सीट पर अपनी जीत का दावा करते हिए BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गिनती के शुरुआती दौर मुश्किल होंगे. जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है.
उन्होंने यह भी कहा कि गिनती के बाद के दौर में उनके आगे निकलने की संभावना है.

Bhabanipur Result 2026: भवानीपुर में अब ममता आगे

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी एक बार फिर आगे हो गयीं हैं. सुबह ममता आगे चल रही थी, लेकिन बाद में शुभेंदु अधिकारी आगे हो गये थे.

Bhabanipur Result 2026: शुभेंदु आगे, ममता पीछे

भवानीपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. यहां अब शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर बढ़त बना ली है. बंगाल में भी भाजपा और टीएमसी के बीच टाइट फाइट दिख रही है. भवानीपुर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां टीएमसी से ममता बनर्जी लगातार आगे चल रही थी.

Bhabanipur Result 2026: समर्थकों में झड़प

भवानीपुर मतगणना केंद्र पर तृणमूल और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़प.

Bhabanipur Result 2026: भवानीपुर में मतों की गिनती शुरू

भवानीपुर में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ ही देर में रुझान सामने आएंगे. इससे पहले ममता ने अपनी पार्टी के एजेंटों जें टोंके साथ एक और बैठक की थी.

Bhabanipur Result 2026: सुरक्षा की सख्त व्यवस्था

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती सखावत मेमोरियल में होगी. यहां सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है. हर गली में पुलिस गश्त कर रही है. इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के चुनावी भविष्य का फैसला होने वाला है.

Bhabanipur Result 2026: स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले गए

भवानीपुर सीट पर डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होगी. EVM के जरिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू होगी. पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर अब से कुछ ही देर में मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. मजिस्ट्रेट की तैनाती में स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले गए हैं. मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में है.

Bhabanipur Result 2026: पूरे देश की नजर भवानीपुर पर

आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने का दिन है. भवानीपुर सीट पर इस बार फिर सबकी निगाहें टिकी हैं, जहां मुकाबला बेहद रोचक रहा है. भाजपा ने इस बार ममता बनर्जी के खिलाफ उनके पुराने सिपहसालार शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है, जिससे यह सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Bhabanipur Result 2026: सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती

भवानीपुर विधानसभा सीट सहित पश्चिम बंगाल की तमाम सीटों पर सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bhabanipur Result 2026: सबसे हाई-प्रोफाइल सीट

राजनीति में भवानीपुर विधानसभा सीट हमेशा से सत्ता का केंद्र रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गृह क्षेत्र होने के कारण यह सीट न केवल तृणमूल कांग्रेस का अभेद्य किला मानी जाती है, बल्कि राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार है.

Also Read: सबसे पहले आयेंगे आसनसोल नॉर्थ के नतीजे, 13 राउंड में हो जायेगी गिनती

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola