ePaper

Bengal Weather Update : आज से बदला बंगाल का मौसम, फिर झूमकर बरसे बादल

Updated at : 25 Sep 2024 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
rain alert

Bengal Weather Update : पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर में भारी बारिश हो सकती है. बाकी जिलों में भी छिटपुट बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अगले दो या तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है.मौसम विभाग ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी है.

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 26 सितंबर तक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में और अगले दिन तक उत्तर बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान है. दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदनीपुर, मुर्शिदाबाद, नादिया, बीरभूम, हुगली, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया और झाड़ग्राम जिलों में 26 सितंबर तक की अवधि के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है.

Also Read : West Bengal : बशीरहाट के तृणमूल सांसद हाजी नुरुल इस्लाम का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

उत्तर बंगाल में भी होगी बारिश

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, मालदा, अलीपुरद्वार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और कूचबिहार जिलों में 27 सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है .जबकि उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है. बारिश में पानी बढ़ने पर डीवीसी ने पानी छोड़ा और कई जिले जलमग्न हो गये. निम्न दबाव की बारिश को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं.

Also Read : Mamata Banerjee : बीरभूम में प्रशासनिक बैठक के बाद ममता बनर्जी ने नहीं की अनुब्रत मंडल से मुलाकात

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola