ePaper

Mamata Banerjee : बीरभूम में प्रशासनिक बैठक के बाद ममता बनर्जी ने नहीं की अनुब्रत मंडल से मुलाकात

Updated at : 24 Sep 2024 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : बीरभूम में प्रशासनिक बैठक के बाद ममता बनर्जी ने नहीं की अनुब्रत मंडल से मुलाकात

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी द्वारा बाढ़ की स्थिति और नुकसान को लेकर आयोजित जिला प्रशासनिक बैठक में आज ही तिहाड़ जेल से छूटकर बोलपुर पहुंचे तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल नहीं उपस्थित हुए.

विज्ञापन

बोलपुर, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए प्रशासनिक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कोलकाता के लिये रवाना हो गई. गौरतलब है कि ममता बनर्जी और दो वर्ष बाद जेल से लौटे अनुब्रत मंडल से मुलाकात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन ममता बनर्जी ने अनुब्रत मंडल से मुलाकात नहीं की.

ममता बनर्जी कोलकाता के लिये हुई रवाना

प्रशासनिक कार्य से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलपुर में ही मौजूद थी.अटकलें आ रही थीं कि दोपहर में उनकी अनुब्रत मंडल से भी मुलाकात होगी. लेकिन अटकलों पर पानी फेरते हुए बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ममता बनर्जी कोलकाता के लिए रवाना हो गईं. दूसरे शब्दों में कहें तो बोलपुर जाने के बाद भी उनकी अनुब्रत मंडल से मुलाकात नहीं हुई. ममता बनर्जी द्वारा बाढ़ की स्थिति और नुकसान को लेकर आयोजित जिला प्रशासनिक बैठक में आज ही तिहाड़ जेल से छूटकर बोलपुर पहुंचे तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल नहीं उपस्थित हुए.

Anubrata Mondal : अनुब्रत मंडल अपनी बेटी सुकन्या के साथ पहुंचे बोलपुर,हुआ फूलों से स्वागत

ममता बनर्जी से अनुब्रत मंडल की मुलाकात को लेकर थी कई तैयारियां

बताया जा रहा है कि आज बोलपुर में प्रशासनिक बैठक के बाद अनुब्रत मंडल के सीएम ममता बनर्जी से मिलने हेतु सरकारी गेस्ट हाउस ‘रंग बितान ‘ जाने की बात थी. उनके बीच निजी चर्चा होने की भी संभावना थी. सूत्रों के मुताबिक, दोनों इस बात पर चर्चा कर सकते हैं कि बतौर जिला अध्यक्ष अब संगठन की गतिविधियों को कैसे चलाया जाएगा लेकिन आज यह मुलाकात और बैठक नहीं हो पाई.

Also read : ममता बनर्जी ने फिर लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी- बंगाल में बाढ़ के लिए डीवीसी जिम्मेदार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola