ePaper

Bengal Weather Update : दुर्गा पूजा में खलल डालेगा चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

Updated at : 04 Oct 2024 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update : दुर्गा पूजा में खलल डालेगा चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

Bengal Weather Update : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट के साथ उत्तर और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव बनने जा रहा है जो कि चक्रवता का रुप ले सकता है. अलीपुर मौसम विभाग की मानें तो इस बार दुर्गा पूजा घूमने के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. निम्न दबाव के चलते अगले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है. कोलकाता समेत जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

आज और कल भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.मुर्शिदाबाद में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने शनिवार को हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया के लिए बारिश और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,भारत में सेमीकंडक्टर क्रांति का नेतृत्व करने को बंगाल तैयार

उत्तर बंगाल में भी बारिश की संभावना

उत्तर बंगाल में भी बारिश होगी. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर और मालदा में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम कार्यालय ने कूचबिहार और अलीपुरद्वार के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन दोनों जिलों के अलावा शनिवार को दक्षिण दिनाजपुर में भी भारी बारिश हो सकती है.

बन रहा है चक्रवात

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट के साथ उत्तर और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है. इसकी वजह से उस हिस्से में समुद्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार तक समुद्र के अशांत रहने की संभावना है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में जाने की मनाही है.

Also Read : Mamata Banerjee : बीरभूम में प्रशासनिक बैठक के बाद ममता बनर्जी ने नहीं की अनुब्रत मंडल से मुलाकात

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola