ePaper

Bengal Rain Alert : गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, अगले कुछ घंटों में कोलकाता समेत जिलों में होगी बारिश

Updated at : 01 Oct 2024 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Rain Alert : गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, अगले कुछ घंटों में कोलकाता समेत जिलों में होगी बारिश

Bengal Rain Alert : सिर्फ कोलकाता ही नहीं, शहर के आस- पास के जिलों में भी एक से दो घंटे के भीतर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

Bengal Rain Alert : पश्चिम बंगाल में लोग एक बार फिर गर्मी से बेहाल हैं. ऐसे में अलीपुर मौसम विभाग की मानें तो अगले एक से दो घंटे के अंदर कोलकाता में बारिश हो सकती है. सिर्फ कोलकाता ही नहीं, शहर के आस- पास के जिलों में भी एक से दो घंटे के भीतर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है.

कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना

मंगलवार को चार दक्षिणी जिलों के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. ये जिले हैं उत्तर और दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद और नादिया. इसके अलावा दक्षिण बंगाल में अगले रविवार तक भारी बारिश की भी संभावना नहीं है. मौसम कार्यालय के मुताबिक अगले रविवार तक उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Also read : Durga Puja 2024 : ममता बनर्जी महालया से पहले ही करेंगी पूजा पंडालों का उद्घाटन

कोलकाता का तापमान

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में धूप खिली रहेगी. मंगलवार को कोलकाता में आसमान में आंशिक रुप से बादल छाये रहेंगे. एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. कोलकाता का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है. अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा होगी हमारी प्राथमिकता

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola