ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा होगी हमारी प्राथमिकता

Updated at : 26 Sep 2024 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा होगी हमारी प्राथमिकता

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा कि सुरजीत कर पुरकायस्थ को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये दिये गये हैं. बायोमेट्रिक सिस्टम शुरू करने को कहा गया है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नबान्न में स्वास्थ्य अधिकारियों के बैठक की. वहां से उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के दौरान कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ इस बात पर चर्चा हुई है कि विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने पूर्व घोषणा के अनुसार रोगी कल्याण संघ को भंग कर दिया है. अस्पताल के प्राचार्य अब एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुरक्षा के लिए आवंटित 100 करोड़ रुपये का उपयोग कैसे किया जाएगा.

बाहर से काम करने आने वालों पर रखनी होगी निगरानी

ममता बनर्जी ने कहा कि अस्पतालों में बाहर से काम करने आने वालों की विस्तृत जानकारी रखने होगी. ममता बनर्जी ने अस्पतालों में बायोमेट्रिक सिस्टम शुरू करने का निर्देश दिया है. ममता बनर्जी ने कहा कि, जूनियर डॉक्टरों ने शिकायत की कि उनसे जो वादा किया गया था उनमें से कई चीजों को लागू नहीं किया जा रहा है.’काम शुरु हो गया है. लेकिन अभी सभी लोग बाढ़ के काम में व्यस्त हैं. इसलिए काम में देरी हो गई है.

Also Read : West Bengal : बशीरहाट के तृणमूल सांसद हाजी नुरुल इस्लाम का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

रोगी कल्याण समिति को कर दिया गया भंग

स्वास्थ्य बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि उन्होंने पूर्व घोषणा के अनुरूप सभी मेडिकल कॉलेजों के रोगी कल्याण संघ को भंग कर दिया है. वर्तमान में प्राचार्य ही एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं.

Also Read : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले में पार्षद के प्रवेश करने की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola