बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले हिंसक झड़प, कांचरापाड़ा में मारपीट तो बैरकपुर में बमबाजी

Published by :Ashish Jha
Published at :26 Apr 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले हिंसक झड़प, कांचरापाड़ा में मारपीट तो बैरकपुर में बमबाजी

पीड़िता

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले तृणमूल और भाजपा के बीच हिंसक झड़प देखने को मिल रहा है. कांचरापाड़ा में तृणमूल कार्यकर्ता के घर हमले की सूचना है तो जगदल में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बमबारी की खबर आ रही है.

विज्ञापन

Bengal Election: बैरकपुर/कांचरापाड़ा. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पूर्व हिंसा की घटनाएं सामने आने लगी हैं. शनिवार की रात उत्तर 24 परगना के बीजपुर विधानसभा के सुकांतो पाल्ली में तृणमूल समर्थकों और कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा समर्थित बदमाशों ने हमला किया. वहीं रविवार तड़के जगदल विधानसभा के मंडल पाड़ा स्थित विद्याधरपुर इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता शिबू राय के घर पर बम फेंके गये. आरोप है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने दो बम फेंके हैं. बमबारी में घर की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गयी है.

डर के मारे शिबू राय ने घर छोड़ा

बमबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. डर के मारे शिबू राय घर छोड़कर कहीं और शरण लेने को मजबूर हुए है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कार्रवाई की मांग की है. मौके पर जगदलपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार भी पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग में भी इस मामले की शिकायत करेंगे. हालांकि तृणमूल ने भाजपा के आरोप को खारिज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई

इससे पहले शनिवार की रात उत्तर 24 परगना के बीजपुर विधानसभा के सुकांतो पाल्ली में तृणमूल समर्थकों और कार्यकर्ताओं के घर पर भाजपा समर्थित बदमाशों ने हमला किया. इस घटना में एक छोटी बच्ची समेत दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. परिजनों का दावा है कि घर की महिलाओं को भी पीटा गया. इस घटना से तनाव का माहौल बना हुआ है. रविवार की सुबह को बीजपुर विधानसभा के टीएमसी के उम्मीदवार सुबोध अधिकारी और कांचरापाड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष कमल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों ने पीड़ितों से मिलकर मामले की जानकारी ली.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डरी हुई भाजपा कर रही हमला

पीड़ित लड़की और महिलाओं ने बताया कि शनिवार रात करीब 12:00 बजे 30 – 40 भाजपा कार्यकर्ता आए और अचानक घर पर हमला किया. महिला ने कहा- वो लोग हम लोगों को पीटना शुरू कर दिया. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. सुबोध अधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन को घटना के विषय में पूरी जानकारी दी गई है. पुलिस प्रशासन घटना की जांच कर रही है. भाजपा प्रथम चरण के बाद से डरी हुई है. इसीलिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही है.

Also Read: दूसरे फेज की वोटिंग के लिए 16 हजार केंद्रीय कर्मचारी तैनात, चुनाव आयोग के फैसले पर छिड़ी बहस

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola