बहूबाजार : वैन रिक्शा चालक की लाश मिली
Author Sandip tiwari
Updated:
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन
कोलकाता. बहूबाजार थाना अंतर्गत चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक अधेड़ की लाश उसके ही वैन में मिली. घटना बुधवार की सुबह करीब 8:10 बजे की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन रिक्शा चालक को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि हुई. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शव की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अधेड़ की मौत के सटीक कारण का पता चल पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










