एक बार फिर टॉलीगंज स्टूडियो में शूटिंग में बाधा डालने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
एक बार फिर टॉलीगंज स्टूडियो में शूटिंग में बाधा डालने का आरोप

अब एक बार फिर टॉलीगंज स्टूडियो में शूटिंग में बाधा डालने का मामला सामने आया है और अब यह मामला हाइकोर्ट तक पहुंंच गया है.

विज्ञापन

निर्देशक सुदेशना रॉय द्वारा दायर याचिका पर हाइकोर्ट ने राज्य से मांगी जानकारी कोलकाता. महानगर के बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है. टॉलीगंज स्टूडियो में कई बार फिल्म व धारावाहिकों की शूटिंग को लेकर गतिरोध पैदा हुआ है. अब एक बार फिर टॉलीगंज स्टूडियो में शूटिंग में बाधा डालने का मामला सामने आया है और अब यह मामला हाइकोर्ट तक पहुंंच गया है. सोमवार को निर्देशक सुदेशना रॉय ने इसे लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने फेडरेशन के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दायर किया है. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने सवाल उठाया कि इससे पहले भी फेडरेशन के खिलाफ कई लोगों ने आवाज उठायी है. उन्होंने राज्य को इस मामले में विस्तृत जानकारी देने का आदेश दिया. मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी. न्यायाधीश ने पूछा है कि फिल्म स्टूडियो के काम में बार-बार बाधा डालने के आरोप क्यों लग रहे हैं. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए सेट से लेकर सब कुछ तैयार था. लेकिन क्रू के सदस्य बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक शूटिंग छोड़कर चले गए और कहा कि वे काम नहीं करेंगे. जिस दिन शूटिंग शुरू होनी थी, उस दिन कोई भी काम पर नहीं आया. उनकी शिकायत है कि फेडरेशन के दबाव में स्टूडियो कर्मचारी काम पर नहीं आए. अब इस मामले में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से जानकारी मांगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola