गृहिणी पर फेंका तेजाब आरोपी हुआ गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना जिले की खड़दह नगरपालिका के वार्ड- 2 के एलपी कॉलोनी इलाके में एक गृहिणी पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है.
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले की खड़दह नगरपालिका के वार्ड- 2 के एलपी कॉलोनी इलाके में एक गृहिणी पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय आलोक दास के मकान में पीड़िता अपने पति व एक बच्चे के साथ किराए पर रहती है. वह शुक्रवार को अपने घर के आंगन में काम कर रही थी. आरोप है कि इसी दौरान बगल के मकान में रहने वाले एक युवक ने महिला के सिर व चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. झुलसी महिला को बैरकपुर स्थित डॉक्टर बीएन बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. पीड़िता के पति ने रहड़ा थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसका नाम सुरजीत देवनाथ है.
उधर, स्थानीय पार्षद चिन्मय कुमार दास ने घटना के दुखद बताते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




