यौन शोषण के आरोप में मशहूर डायरेक्टर गिरफ्तार, सेट पर अश्लील हरकत का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मलयालम डायरेक्टर रंजीत

Director Renjith Arrested: मलयालम डायरेक्टर रंजीत को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक्ट्रेस ने फिल्म डायरेक्टर पर शूटिंग के दौरान हश्लील हरकत करने की कोशिश का आरोप लगाया है. जानिए पूरा मामला…

विज्ञापन

Director Renjith Arrested: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मशहूर डायरेक्टर रंजीत को यौन शोषण के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंगलवार शाम पुलिस ने रंजीत को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वो एर्नाकुलम से थोडुपुझा की तरफ जा रहे थे. एर्नाकुलम पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद उन्हें कोच्चि पुलिस के हवाले कर दिया गया. बाद में कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

फिल्म सेट पर दुर्व्यवहार का आरोप

यह मामला तब सामने आया जब एक अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि एक फिल्म के सेट पर रंजीत ने उनके साथ रेप की कोशिश की. बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़िता बेहद डरी हुई थी और मानसिक रूप से काफी टूट चुकी थी, जिसके चलते वो तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं हुई. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने सेट से निकलने के बाद अपने करीबी लोगों को रोते हुए पूरी घटना बताई थी. बाद में काउंसलिंग के जरिए उसे संभाला गया, तब जाकर उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई.

दो दिनों के बाद पुलिस ने रंजीत को पकड़ा

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई. करीब दो दिनों तक पीछा करने के बाद आखिरकार रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. चौंकाने वाली बात ये भी है कि रंजीत के खिलाफ पहले से भी इस तरह के दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है.

रंजीत ने जमानत अर्जी डाली

इधर, फिल्म इंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरला (FEFKA) ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए रंजीत को संगठन से निलंबित कर दिया है. फेफका के महासचिव बी उन्नीकृष्णन ने कहा है कि संगठन ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाता है और इस केस में भी वैसी ही कार्रवाई की जाएगी. वहीं, रंजीत की तरफ से कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की गई है, जिस पर आज सुनवाई होनी है. अब सबकी नजर इस केस के अगले अपडेट पर टिकी हुई है.

यह भी पढे़ं: बेकाबू भीड़ ने सलमान खान को घेरा, Y+ सिक्योरिटी के बावजूद बने ऐसे हालात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola