बकाया मांगने पर पूर्व कर्मचारियों पर हमले का आरोप, पार्षद जख्मी

सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में फिर आंतरिक गुटबाजी को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये. इस झड़प में पार्षद जख्मी हो गये.
प्रतिनिधि, कल्याणी.
सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में फिर आंतरिक गुटबाजी को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये. इस झड़प में पार्षद जख्मी हो गये. घटना नदिया जिले के कृष्णानगर की है. कृष्णानगर नगरपालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने बकाये को लेकर आंदोलन कर रहे थे. बताया जाता है कि इस दौरान हुई झड़प में कई के सिर भी फट गये. आंदोलनकारियों का आरोप है कि उनका काफी पैसा लंबे समय से बकाया है. कभी-कभी बकाया पैसे की मांग को लेकर आंदोलन भी होता है, लेकिन प्रशासन हरकत में नहीं आ रहा.
शुक्रवार को भी पूर्व कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर फिर आंदोलन किया था. आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान चेयरमैन के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया. उनके साथ मारपीट हुई. डंडे से उन्हें मारा गया. कई आंदोलनकारियों के सिर भी फट गये. इस घटना में एक पार्षद व अन्य तीन भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. उन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना से आसपास के इलाके में काफी तनाव देखा गया. सूचना पाकर कोतवाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. नगरपालिका अध्यक्ष रीता दास का कहना है कि मातृभाषा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लेकिन, इतने में वहां आंदोलन शुरू हो गया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना कुछ पार्षदों के इशारों पर हुई है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




