अभिषेक बनर्जी का VVIP रसूख खत्म, घर और दफ्तर की सुरक्षा घटी, अब आम आदमी की तरह होगा मूवमेंट

Published by :Mithilesh Jha
Published at :06 May 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
Abhishek Banerjee Security Removed West Bengal Election Results 2026

Abhishek Banerjee Security Removed: बंगाल चुनाव 2026 के बाद अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी कटौती की गयी है. उनके घर और दफ्तर से अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेड्स हटा दिये गये हैं. अब उनकी आवाजाही के लिए ट्रैफिक नहीं रोका जायेगा. वे सामान्य आदमी की तरह आना-जाना करेंगे.

विज्ञापन

Abhishek Banerjee Security Removed: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच तृणमूल कांग्रेस के दूसरे सबसे ताकतवर नेता और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी कटौती की गयी है. बुधवार सुबह कैमक स्ट्रीट स्थित उनके कार्यालय और हरीश मुखर्जी रोड स्थित आवास के बाहर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को हटा लिया गया.

खत्म हुआ अभिषेक का वीवीआईपी रसूख

समीक्षा के बाद सुरक्षा के लिए लगाये गये सिजर बैरिकेड्स भी हटा दिये गये. हालांकि, वे अब भी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे, लेकिन सड़क पर मिलने वाला वो ‘वीवीआईपी’ रसूख अब इतिहास की बात हो गयी है.

क्या-क्या बदला?

क्षेत्रीय सुरक्षा समीक्षा के बाद नये निर्देशों के तहत अभिषेक बनर्जी के सुरक्षा प्रोटोकॉल में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं.

  • पहले अभिषेक बनर्जी के कहीं भी जाने से पहले पुलिस की गाड़ियां मार्ग की जांच करती थीं और यातायात रोक दिया जाता था. अब सड़क से अन्य वाहनों की आवाजाही को नहीं रोका जायेगा.
  • हरीश मुखर्जी रोड स्थित उनके आवास के सामने फुटपाथ पर बैरिकेड्स तो रखे दिखे, लेकिन वहां तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी अब गायब हैं.
  • निर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के घरों के प्रवेश द्वार पर लगे धातु के मुड़ने वाले ‘सिजर बैरिकेड्स’ हटा लिये गये.
  • घर के बाहर बना पुलिस केबिन अभी वहां मौजूद है, लेकिन वह अब पहले की तरह सुरक्षाकर्मियों से लैस नहीं है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Abhishek Banerjee Security Removed: ‘जेड’ श्रेणी सुरक्षा रहेगी जारी, पर रसूख में कमी

सुरक्षा अधिकारियों ने साफ किया है कि अभिषेक बनर्जी की व्यक्तिगत सुरक्षा श्रेणी में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्हें ‘जेड प्लस’ या ‘जेड’ स्तर की सुरक्षा मिलती रहेगी, लेकिन क्षेत्र प्रबंधन (Area Management) के नाम पर जो अतिरिक्त तामझाम और भारी पुलिस बल तैनात रहता था, उसे वापस बुला लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश

बदले राजनीतिक हालात का असर?

जानकारों का मानना है कि चुनाव परिणामों के बाद प्रशासन अब नयी सरकार के गठन की तैयारी में है. ऐसे में निवर्तमान सरकार के रसूखदार नेताओं के लिए जो विशेष इंतजाम किये गये थे, उन्हें सामान्य किया जा रहा है. मंगलवार को ममता बनर्जी के घर के पास से भी सुरक्षा घेरा कम किया गया था और अब अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में यह बदलाव संकेत दे रहा है कि बंगाल की नौकरशाही ने नयी व्यवस्था के अनुसार खुद को ढालना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें

प्रणाम बंगाल! अंगार से निकलेगा उन्नत पश्चिम बंगाल, शुभेंदु अधिकारी ने फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट

ममता बनर्जी की जनादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री बने रहने की जिद, संविधान विशेषज्ञों से जानें 7 मई को क्या होगा

ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे

ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola