कांग्रेस का आरोप, तृणमूल ने राज्य में दलतंत्र कायम किया

Updated at : 02 Jan 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस का आरोप, तृणमूल ने राज्य में दलतंत्र कायम किया

कोलकाता. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि क्लबों को सरकारी अनुदान देने की सिफारिश करने का मौका केवल सत्ताधारी दल के विधायकों को ही दिया जा रहा है. राज्य प्रशासन के खिलाफ यह आरोप लगाकर इस संबंध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप की मांग कांग्रेस विधायक तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान […]

विज्ञापन
कोलकाता. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि क्लबों को सरकारी अनुदान देने की सिफारिश करने का मौका केवल सत्ताधारी दल के विधायकों को ही दिया जा रहा है. राज्य प्रशासन के खिलाफ यह आरोप लगाकर इस संबंध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप की मांग कांग्रेस विधायक तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने की है. उनका कहना है कि प्रशासन ने हर स्तर पर दलतंत्र कायम किया है. उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के विधायकों की उपेक्षा की जा रही है. यह खुद मुख्यमंत्री कर रही हैं. मुख्यमंत्री केंद्र के खिलाफ राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगा रही हैं, लेकिन वह भी एक ही आरोप की अभियुक्त हैं.
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकारी किसी भी कमेटी में विरोधी दलों के चुने हुए प्रतिनिधियों को नहीं लिया जा रहा है. विरोधियों के कब्जे में रहनेवाली नगरपालिकाओं को जबरन दखल न कर पाने पर वहां राज्य प्रशासन आर्थिक प्रतिरोध खड़ा कर रहा है. यह सबकुछ मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रहा है. क्लबों को सरकारी अनुदान को लेकर दलीय राजनीति भी वह कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola