नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस की कवायद फेल, विपक्षी एकता में पड़ी दरार

कोलकाता. नोटबंदी के बाद पुराने 500-1000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए मोदी ने 30 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है. उनके इस अल्टीमेटम के शेष होने के तीन दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस ने नोटबंदी के मुद्दे पर अपनी भूमिका तय करने के लिए दिल्ली में विपक्षी पार्टियों की एक बैठक बुलायी है. […]
उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को होनेवाले इस संवाददाता सम्मेलन को लेकर कुछ दिन पहले उन्हें कांग्रेस नेतृत्व की ओर से एक फोन किया गया था जिसमें उनकी पार्टी को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया लेकिन जब मैंने यह जानना चाहा कि बैठक का क्या एजेंडा होगा, कार्ययोजना क्या होगी और क्या सभी विपक्षी दलों को बुलाया गया है, तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद हमने इस संवाददाता सम्मेलन से दूर रहने का फैसला लिया. पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या संवाददाता सम्मेलन से दूर रहने के फैसले से भाजपा खेमे को बल नहीं मिलेगा. इस पर येचुरी ने कहा जब आप 16 दलों की विपक्षी एकता को संसद स्तर से राजनीतिक स्तर तक ले जाना चाहते हैं तो आपको राजनीतिक नेतृत्व के साथ विचार विमर्श करने की आवश्यकता है. उचित विचार विमर्श के आधार पर कोई फैसला किया जाना चाहिए. वैसा नहीं किया गया,जो दुर्भाग्यपूर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




