सिग्नल तोड़ फुटपाथ पर चढ़ी कार, तीन राहगीरों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता: हेस्टिंग थाना क्षेत्र में पीटीएस के पास एजेसी बोस रोड और बेलवेडियर रोड की क्रॉसिंग पर सोमवार को दिन में दो बजे के करीब तेज रफ्तार कार ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन कर फुटपाथ पर चढ़ गयी, जिसमें एक युवती समेत तीन राहगीरों की मौत हो गयी और 18 अन्य जख्मी हो गये. घायलों में […]
विज्ञापन
कोलकाता: हेस्टिंग थाना क्षेत्र में पीटीएस के पास एजेसी बोस रोड और बेलवेडियर रोड की क्रॉसिंग पर सोमवार को दिन में दो बजे के करीब तेज रफ्तार कार ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन कर फुटपाथ पर चढ़ गयी, जिसमें एक युवती समेत तीन राहगीरों की मौत हो गयी और 18 अन्य जख्मी हो गये. घायलों में कार चालक शामिल है. सभी घायलों को एसएसकेएम अस्पताल में भरती करवाया गया है.
पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खोकर ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करते हुए एक के बाद एक तीन बाइक को टक्कर मारकर फुटपाथ पर चढ़ गयी. उस दौरान सड़क पार करने के लिए फुटपाथ पर काफी संख्या में लोग खड़े थे. उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिला. कार की चपेट में आकर 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये. सभी को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया. इनकी पहचान हलीमा खातून (15) निवासी भांगर, मथुरापुर (दक्षिण 24 परगना), सुशांत मंडल (52) निवासी सरसुना (दक्षिण कोलकाता) और राजीव कुमार रॉय (35) निवासी रामनगर, मंडल पाड़ा, महेशतला (दक्षिण 24 परगना) के रूप में हुई है. कार चालक सरोज कुमार बनिक (37) को भी सिर में काफी गंभीर चोट लगी है. उसका कर्जन वार्ड में इलाज चल रहा है. हादसे की सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (1) विनीत गोयल और डीसी (साउथ) प्रवीण त्रिपाठी ने घटनास्थल का दौरा किया. बाद में वे एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे और उन्होंने जख्मी लोगों के इलाज का हालचाल जाना. श्री गोयल ने बताया कि कार के नंबर की जांच करने पर पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त कार किसी टी स्टेट के नाम पर खरीदी गयी है. इसके मालिक तक पहुंचने की कोशिश हो रही है. घटना के चलते काफी देर तक ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही.
अभियान का नहीं दिख रहा असर: कोलकाता पुलिस सेफ ड्राइव, सेव लाइफ अभियान चला रही है. लेकिन यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. बेलगाम वाहनों के चलते दुर्घटनाओं रोजाना किसी न किसी की जान जा रही है.
इनकी मौत हुई है
हलीमा खातून (15), सुशांत मंडल (52), राजीव कुमार रॉय (35).
जो घायल हुए हैं: कार चालक सरोज कुमार बनिक (37), बाइक चालक श्यामल पाल (43), बाइक सवार शुभोजीत सेन (26), रकीबुल मोल्लाह (12), शहिमा खातून (10), रकुया खातून (14), हालीमा मोल्लाह (29), कायेम लस्कर, आमिना सरदार (8), लालबाबू शेख (32), सलीमा खातून (18), सूरज बारिक (32), सानिया परवीन (11), उज्जल माइति (6), सुब्रत मंडल (28), समीन मोल्लाह (3), अरबिना खातून (17), सूजान मल्लिक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




