Video: जहां हिंदुओं की आबादी कम है…देखें बंगाल में वोटिंग के बीच सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा
Video : पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है. मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच है. देखें मतदान के बीच बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा.
Video : पश्चिम बंगाल चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने वोट डालने के बाद गांववालों से मुलाकात की. उन्होंने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा वोट करें और पूरे मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा होने दें. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिक्स्ड एरिया में कुछ लोग डर रहे थे. जहां हिंदुओं की आबादी कम है, वहां लोगों को डराया जा रहा था. ऐसे एरिया में सेंट्रल फोर्स अच्छा काम कर रही है. बातचीत के बाद सुवेंदु अधिकारी के साथ एक बच्चा सेल्फी लेते नजर आया. साथ में बच्चे की मां भी थी. सेल्फी लेने के बाद वे बच्चे को दुलारते नजर आए. देखें वीडियो.
VIDEO | West Bengal polls: “I urge everyone to vote and let the voting process be peaceful,” says BJP’s candidate from Nandigram and Bhabanipur Assembly Constituencies Suvendu Adhikari (@SuvenduWB), as he meets villagers after casting his vote.#AssemblyPollsWithPTI… pic.twitter.com/dgIa3jKyIR
— Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026
पहले चरण में 152 सीटों पर हो रहा है मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार (23 अप्रैल) सुबह 152 सीटों पर वोटिंग शुरू हुई. दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी से लेकर मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और हुगली तक सुबह 7 बजे से लोग वोट डालने पहुंचे, और कई जगह मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं. पहले चरण में राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर मतदान हो रहा है. इसे बीजेपी के लिए शुरुआती बढ़त बनाने का सबसे बड़ा मौका और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Bengal Voting LIVE: कई जगहों में खराब हुई EVM, कुछ जगहों पर TMC और BJP के बीच झड़प
पीएम मोदी ने वोट डालने की अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आज पहला चरण है. मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में पूरी ताकत के साथ भाग लें. मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए