शर्मनाक ! अपनी सगी नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, जेल

हुगली. हुगली के चंदननगर में एक बार फिर से दिल को हिला देने वाली घटना सामने आयी है. एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना चंदननगर के तीन नंबर महाडांगा कॉलोनी की है. घटना रविवार यानि दीपावली के दिन की है. पीड़िता और उसकी मां ने […]
चंदननगर के थाना प्रभारी स्वपन सिंह राय के अनुसान आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पिता का नाम मलय राय बताया गया है, जिसको चंदननगर कोर्ट में पेश किया गया. चंदननगर कोर्ट के वकील संजय साहा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किये जाने पर कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है.
उन्होंने बताया कि आरोपी लगभग एक साल से अपनी 14 वर्षीया बेटी के साथ पत्नी की अनुपस्थिति में कई बार दुष्कर्म कर चुका है. किशाेरी ने पूरी घटना रविवार को अपनी मां टुम्पा राय को बतायी. सुनते ही मां के होश उड़ गये. टुम्पा अपनी पीड़ित बेटी को लेकर चंदननगर थाने पहुंच गयी. आरोपी पेशे से पंडाल बनाने का काम करता है. इस घटना को लेकर पूरे चंदननगर में अनेक प्रकार की चचाएं बनी हुई हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करनेवाले पिता को फांसी होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




