बंगाल में भी लोगों के बैंक अकाउंट में सेंधमारी, फरजी तरीके से पैसे निकाले गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2016 1:29 AM
कोलकाता/ हावड़ा : भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की डेटा सुरक्षा में सेंधमारी कर ग्राहकों के बैंक अकाउंट से फरजी ढंग से रुपये निकालने की घटना के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लगभग छह लाख खाताधारकों के एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिये हैं. इसकी वजह से खाताधारकों में डर का माहौल है. जिनके एटीएम कार्ड ब्लॉक […]
कोलकाता/ हावड़ा : भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की डेटा सुरक्षा में सेंधमारी कर ग्राहकों के बैंक अकाउंट से फरजी ढंग से रुपये निकालने की घटना के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लगभग छह लाख खाताधारकों के एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिये हैं. इसकी वजह से खाताधारकों में डर का माहौल है. जिनके एटीएम कार्ड ब्लॉक हुए हैं, वे बैंक जाकर अपने अकाउंट में जमा राशि का बैलेंस देखने में जुटे हैं. शनिवार को कोलकाता व हावड़ा के कुछ लोगों के बैंक अकाउंट से रुपये फरजी ढंग से रुपये निकाल लिये जाने की खबर सामने आयी है.
इनमें उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत तेघरिया की रहनेवाली सुमित्रा दास भी शामिल हैं. शनिवार को वह अपने बैंक पहुंची और जब जमा राशि चेक की, तो उनके होश उड़ गये. उनके अकाउंट से किसी ने 82 हजार रुपये निकाल लिये हैं. उनका एसबीआइ में सैलेरी अकाउंट है.
उन्होंने इस संबंध में बागुईहाटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसके आधार पर बागुईहाटी थाना पुलिस व विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम शाखा मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है़ पीड़िता ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि उसने बैंक प्रबंधक से इसकी शिकायत की, लेकिन बैंक ने इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










