ममता बनर्जी ने जर्मनी के उद्योगपतियों से बंगाल में निवेश की अपील

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जर्मनी के उद्योगपतियों व निवेशकों से पश्चिम बंगाल में निवेश का आह्वान किया है. बुधवार को जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित एक उद्योग सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उद्योग के लिए उपयुक्त वातावरण है. बिजली का भी कोई अभाव नहीं है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि […]
बिजली की बहुतायात है एवं टेक्सटाइल व उद्योग के लिए उपयुक्त नीतियां हैं. इसके अलावा हमारे यहां राजमार्ग एवं एशियाई राजमार्ग हैं, जो पड़ोसी देशों को जोड़ते हैं. साथ ही उन्हें बंगाल में तैयार बुनियादी ढांचे का भी लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल कृषि के क्षेत्र में भी आगे है. साथ ही पश्चिम बंगाल भूटान, नेपाल व बांग्लादेश का प्रवेश द्वार है. चीन आैर मलयेशिया जैसे देश भी दूर नहीं हैं. इसलिए अगर आप बंगाल में निवेश करते हैं, तो आपको इन देशों में निवेश का मौका भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




