ePaper

नाबालिग दिव्यांग छात्रा से सहपाठियों ने किया दुष्कर्म

Updated at : 25 Aug 2016 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग दिव्यांग छात्रा से सहपाठियों ने किया दुष्कर्म

हावड़ा. आंदुल के दुइला इलाके में एक दिव्यांग नाबालिग छात्रा के साथ उसके चार सहपाठियों ने स्कूल में ही दुष्कर्म कर डाला. चारों आरोपी छात्र नौवीं कक्षा के हैं और उन्होंने अपनी ही कक्षा की दिव्यांग छात्रा को शिकार बनाया. मौके पर पकड़े जाने के बाद आरोपी छात्रों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. […]

विज्ञापन
हावड़ा. आंदुल के दुइला इलाके में एक दिव्यांग नाबालिग छात्रा के साथ उसके चार सहपाठियों ने स्कूल में ही दुष्कर्म कर डाला. चारों आरोपी छात्र नौवीं कक्षा के हैं और उन्होंने अपनी ही कक्षा की दिव्यांग छात्रा को शिकार बनाया. मौके पर पकड़े जाने के बाद आरोपी छात्रों को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
क्या है घटना
हावड़ा के आंदुल अंतर्गत दुइला इलाके में स्थित एक स्कूल में उक्त घटना घटी. दोपहर में लंच के समय नौवीं कक्षा के चार छात्र अपनी दिव्यांग सहपाठी को जबरन तीसरी मंजिल पर ले गये. वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे अन्य छात्रों व शिक्षकों ने चारों छात्रों को दबोच लिया. इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. चारों आरोपी छात्र भी नाबालिग हैं. उन्हें जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को सुधार गृह भेज दिया गया. पीड़ित छात्रा की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भरती कराया गया है. इस घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों में आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola