दिव्यांग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

कोलकाता. बादुड़िया थाना के निश्चिंतपुर इलाके में मंगलवार रात एक मूक-बधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. इनमें उक्त महिला का परिचित बिहारी अली शामिल है. आरोप है कि मंगलवार रात उक्त युवती को उसका परिचित बुला कर एक मकान में ले गया, जहां […]
आरोप है कि मंगलवार रात उक्त युवती को उसका परिचित बुला कर एक मकान में ले गया, जहां उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किया. घर जाने पर अत्यधिक रक्तश्राव की वजह से वह बीमार हो गयी. उसने घटना के बारे में मां को बताया. इशारे से उसने अपने परिचित बिहारी अली को बताया.
स्थानीय लोगों ने बुधवार शाम बिहारी अली को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में शामिल उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया. उक्त युवती को स्थानीय अस्पताल से आरजी कर अस्पताल में इलाज के लिए भरती किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम उमर फारूख बताया गया है. इसके पहले पुलिस ने मोहम्मद उर्फ बिहारी अली, युसूफ मोल्ला, असराफुल गाजी और इलियास सरदार को गिरफ्तार किया था. चारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उमर फारूख को बादुड़िया इलाके से गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




