भाजपा ने 194 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, हावड़ा उत्तर से लड़ेगी रूपा गांगुली

Published at :17 Mar 2016 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने 194 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, हावड़ा उत्तर से लड़ेगी रूपा गांगुली

कोलकाता. भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2016 के लिए दूसरी सूची में 194 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. भाजपा इसके पहले पहली सूची में 52 उम्मीदवारों की नामों की घोषणा की थी. गुरुवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित भाजाप की केंद्रीय चुनाव कमेटी की […]

विज्ञापन

कोलकाता. भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2016 के लिए दूसरी सूची में 194 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. भाजपा इसके पहले पहली सूची में 52 उम्मीदवारों की नामों की घोषणा की थी. गुरुवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित भाजाप की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में प्रदेश भाजपा द्वारा भेजी गयी उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगायी गयी.

भाजपा महिला मोरचा की अध्यक्ष व टीवी धारावाहिक महाभारत की ‘द्रोपदी’ रूपा गांगुली को हावड़ा उत्तर से उम्मीदवार बनाया गया है. प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को जोड़ासांकू विधानसभा क्षेत्र, भाटपाड़ा से आरके हांडा, चौरंगी से रीतेश तिवारी, काशीपुर बेलगछिया से आदित्य टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके पहले जारी सूची में भाजपा ने नेताजी के पौत्र चंद्र बोस को भवानीपुर से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola