योगी और साध्वी को अंदर करना चाहिए: अनुपम खेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2016 2:26 AM
कोलकाता. अभिनेता अनुपम खेर ने कोलकाता में आयोजित ‘द टेलिग्राफ नेशनल डिबेट’ में कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं पार्टी (भाजपा) में… चाहे वो साध्वी हैं, योगी हैं या कोई और हैं… उनको अंदर करना चाहिए, डांटना चाहिए, निकाल देना चाहिए. लेकिन, आप ऐसे लोगों के नाम पर पूरे देश को असहिष्णु घोषित कर रहे […]
खेर ने जस्टिस अशोक गांगुली और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पर भी जोरदार हमले किये. खेर ने कहा कि जस्टिस गांगुली मैं आपके बयान से हैरान हूं. यह शर्मसार और दुखी करनेवाला है. आप सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत ठहरा रहे हैं.
आप असहिष्णुता की बात करते हैं, मीडिया पर हमला करते हैं, और कहते हैं कि जेएनयू में जो हुआ वह सही था. पूर्व न्यायाधीश अशोक गांगुली ने इसी कार्यक्रम में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को 2013 में फांसी देने के तरीके पर संदेह जताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










